ladli behna yojana 28th installment 2025 : नमस्कार दोस्तों! मध्य प्रदेश की लाड़ली बहनों के लिए फिर से एक खुशखबरी! अगर आप लाड़ली बहना योजना का लाभ उठा रही हैं और अगली किस्त का इंतजार कर रही हैं, तो आपके लिए अपडेट आ गया है। योजना की 28वीं किस्त सितंबर में 10 से 15 तारीख के बीच आपके बैंक खाते में ट्रांसफर हो सकती है।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ऐलान किया है कि दिवाली के दो दिन बाद यानी भाई दूज से राशि ₹1250 से बढ़कर ₹1500 हो जाएगी। यह महिलाओं को आर्थिक रूप से और मजबूत बनाने का बड़ा कदम है
ladli behna yojana 28th installment 2025
लाड़ली बहना योजना मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए एक क्रांतिकारी स्कीम है, जो हर महीने आर्थिक मदद देती है। हाल ही में CM मोहन यादव ने एक कार्यक्रम में कहा कि योजना की राशि जल्द बढ़ाई जाएगी। अभी ₹1250 मिल रहे हैं, लेकिन दिवाली (18 अक्टूबर 2025) के बाद भाई दूज से यह ₹1500 हो जाएगी।
अगस्त की 27वीं किस्त में रक्षाबंधन का शगुन जोड़कर ₹1500 दिए गए थे, जो 1.27 करोड़ महिलाओं तक पहुंचे। अब सितंबर की 28वीं किस्त का इंतजार है, जो सामान्य नियमों के मुताबिक 10 से 15 तारीख के बीच आएगी। अगर राशि बढ़ोतरी का फैसला जल्द हो गया, तो यह किस्त भी ₹1500 की हो सकती है
28वीं किस्त कब आएगी?
किस्त आमतौर पर महीने की 10 तारीख को ट्रांसफर होती है, लेकिन कई बार यह 15 तक खिसक जाती है। सितंबर 2025 की 28वीं किस्त के लिए भी यही अनुमान है – 10 से 15 तारीख के बीच। विभाग की ओर से कोई फिक्स डेट नहीं आई, लेकिन महिलाओं को अलर्ट रहना चाहिए।
कौन-कौन ले सकती हैं योजना का लाभ
उम्र: 21 से 60 साल।
आय: परिवार की सालाना कमाई ₹2.5 लाख से कम।
वैवाहिक स्थिति: शादीशुदा, विधवा, तलाकशुदा या परित्यक्त महिलाएं।
वंचित महिलाएं: तीसरे चरण में शामिल हो सकती हैं – दिवाली के बाद शुरू हो सकता है।
किस्त स्टेटस कैसे चेक करें?
- ऑफिशियल वेबसाइट cmladlibahna.mp.gov.in पर जाएं।
- “किस्त स्टेटस चेक” ऑप्शन चुनें।
- अपनी समग्र ID और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालें।
- OTP वेरिफाई करें – स्टेटस दिख जाएगा,
- जिसमें ट्रांसफर डेट और अमाउंट होगा।
MP Metro Recruitment 2025 : मध्य प्रदेश मेट्रो रेल भर्ती, 46000 रूपये होगी सैलरी ऐसे करे आवेदन







