Ashta News : सीहोर जिले के रामपुरा कला में नवनिर्मित हनुमान मंदिर में श्री रुद्र चंडी महायज्ञ का 7 दिवसीय आयोजन समाप्त. प्राण प्रतिष्ठा के साथ भव्य भंडारा, आसपास के गांवों से पहुंचे श्रद्धालु. आचार्य पवन शर्मा द्वारा कराया गया यज्ञ, ग्रामवासियों का सहयोग सराहनीय.
मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के रामपुरा कला गांव में 7 दिवसीय श्री रुद्र चंडी महायज्ञ का भव्य समापन हो गया. घने जंगलों और पर्वत श्रृंखलाओं के बीच स्थित प्राचीन गाडा तोड़ हनुमान जी के स्थान पर नवनिर्मित हनुमान मंदिर में भगवान हनुमान जी एवं शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा के लिए आयोजित इस यज्ञ में रविवार को विशाल भंडारे के साथ समापन हुआ. आसपास के कई गांवों से हजारों श्रद्धालु पहुंचे और प्रसादी ग्रहण की
ग्रामवासियों का उत्साह कार्यक्रम में
रामपुरा कला, थुरिया, जाखटा, सिया, सोनखेड़ी, आवली खेड़ा, देव गुराडिया, पिराना खेड़ी, नौगांव, उदयपुर, खाचरोद सहित आसपास के गांवों के श्रद्धालुओं ने बड़े हर्षोल्लास के साथ भाग लिया. ग्रामवासियों ने बाहर से आए सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया. यज्ञ आचार्य पवन शर्मा द्वारा पूरे विधान से संपन्न कराया गया
कथावाचक अनुपम शर्मा के मुखारविंद से श्री राम कथा का श्रवण कराया गया. पूरा कार्यक्रम आचार्य पवन शर्मा द्वारा पूरे विधान से संपन्न कराया गया.
मंदिर निर्माण में सामूहिक योगदान
मंदिर का निर्माण ग्राम रामपुरा कला, थुरिया, जाखटा, सिया, सोनखेड़ी, आवली खेड़ा, देव गुराडिया, पिराना खेड़ी आदि गांवों के धर्मप्रेमी बंधुओं के तन-मन-धन के सहयोग से हुआ. क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और लोग मंदिर पहुंचकर भगवान के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं
रामपुरा कला में 7 दिवसीय श्री रुद्र चंडी महायज्ञ का भव्य समापन हुआ. नवनिर्मित हनुमान मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के साथ पूरा कार्यक्रम सफल रहा. ग्रामवासियों के सामूहिक सहयोग से यह आयोजन क्षेत्र के लिए यादगार बन गया








